Share Market : शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का, निफ्टी 22,750 से नीचे
पश्चिम एशिया में संकट गहराने और कच्चे तेल की कीमत में उछाल से आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से अधिक गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 22,750 अंक से नीचे चला गया है। इटरनल और इंडिगो में दो फीसदी गिरावट आई है। सुबह 9.45 बजे सेंसेक्स 564.85 अंक यानी 0.76% गिरावट के साथ 73,542.00 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 157 अंक यानी 0.68% गिरावट के साथ 22,811.25 अंक पर आ गया।
सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट आई है। जोमैटो की पेरेंट कंपनी इटरनल के शेयरों में 2.11 फीसदी गिरावट आई जबकि इंडिगो का शेयर 1.91 फीसदी गिर गया।
