Share Market : लाल निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 525 अंक टूटा, निफ्टी 25600 के नीचे

भारतीय बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ खुला। एआई के नेतृत्व में होने वाले व्यवधान की बढ़ती आशंकाओं के बीच आईटी शेयरों में भारी बिकवाली के चलते मंगलवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 525.29 अंक गिरकर 82,769.37 पर आ गया; निफ्टी 145.85 अंक गिरकर 25,567.15 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे गिरकर 90.96 पर आ गया। कारोबार के दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 813.13 अंक या 0.97 प्रतिशत गिरकर 82,481.53 पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 230.15 अंक या 0.89 प्रतिशत गिरकर 25,482.85 पर आ गया।