Share Market : शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 से अधिक अंक गिरा, निफ्टी 23,387

शेयर बाजार में सप्ताह के पहले ही ही बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज लाल निशान के साथ खुला। सेंसेक्स में 900 से अधिक अंकों की गिरावट देखने को मिली। सुबह सेंसेक्स 879.66 (1.16%) अंक गिरकर 74,358.33 के स्तर पर जबकि निफ्टी 255.80 (1.08%) अंकों की गिरावट के साथ 23,387.70 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर 96.20 पर आ गया।

सोमवार को भारतीय बाजार में गिरावट का बड़ा कारण वैश्विक बॉन्ड यील्ड के रिकॉर्ड ऊंचाई पहुंचना रहा। इसके अलावे, रुपया सर्वकालिक निचले स्तर पर फिसल गया और कई मैक्रो चिंताओं ने दलाल स्ट्रीट पर मंदी की पकड़ मजबूत कर दी।