Share Market : हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 303 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,567

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान पर खुला। आईटी शेयरों में खरीदारी और विदेशी फंडों के नए प्रवाह के चलते गुरुवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई। अमेरिकी बाजारों में आई तेजी ने भी शुरुआती कारोबार के दौरान बेंचमार्क सूचकांकों को बढ़त हासिल करने में मदद की। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे बढ़कर 90.85 पर पहुंचा। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 303 अंक चढ़कर 82,579.16 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 85.1 अंक बढ़कर 25,567.60 पर पहुंच गया।