Share Market : शेयर बाजार फिसला, सेंसेक्स 400 अंक गिरा, निफ्टी 23100
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान बिकवाली का माहौल दिखा। शुरुआती कारोबार में प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक टूट गए। सेंसेक्स करीब 400 अंकों तक फिसल गया, वहीं दूसरी ओर निफ्टी 23100 के करीब पहुंच गया। शुरुआती कारोबार के दौरान एचसीएल टेक और एशियन पेंट्स के शेयरों में दो-दो फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 35 पैसे गिरकर 95.60 पर आ गया।
