Share Market: बाजार में फिर बिकवाली हावी, सेंसेक्स-निफ्टी लाल में लाल निशान पर हो रहा कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में आई गिरावट के बाद, मंगलवार (30 जून 2026) को भी बाजार में बिकवाली का दबाव हावी दिखाई दे रहा है। हालांकि, सुबह के वक्त बाजार ने सकारात्मक शुरुआत की थी और प्रमुख सूचकांक हरे निशान में खुले थे, लेकिन यह तेजी ज्यादा देर टिक नहीं सकी। कुछ ही देर में यह बढ़त गायब हो गई और सेंसेक्स-निफ्टी फिसलकर लाल निशान में कारोबार करने लगे। मंगलवार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 108.51 अंक (0.14%) का गोता लगाकर 76,619.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 46.91 अंक (0.20%) फिसलकर 23,899.35 के स्तर पर आ गया। शेयर बाजार की इस नरमी का असर भारतीय मुद्रा पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। पिछले सत्र में 94.54 के स्तर पर बंद होने वाला रुपया, मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मामूली रूप से कमजोर होकर 94.57 पर खुला।