Share Market : सेंसेक्स 356 अंकों की गिरावट, निफ्टी 24663 के स्तर पर..

आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बहुत निराशाजनक रही और चारों तरफ बिकवाली का माहौल देखने को मिला। वैश्विक बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों और मध्य-पूर्व में बढ़ते युद्ध के तनाव ने निवेशकों को काफी डरा दिया है। अमेरिकी बाजार में आई बड़ी गिरावट और कच्चे तेल की धधकती कीमतों ने घरेलू बाजार पर भी गहरा दबाव बनाया है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक लाल निशान के साथ खुले और गिरावट का सिलसिला सुबह से ही जारी रहा। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 356 अंकों की गिरावट के साथ 79658 पर खुला और देखते ही देखते यह 404 अंक तक लुढ़क गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी गिरावट का शतक लगाते हुए 102 अंकों के नुकसान के साथ 24663 के स्तर पर आ गया। बाजार की इस उठापटक के बीच केवल आईटी सेक्टर की कुछ कंपनियों जैसे इंफोसिस और टीसीएस में ही मामूली हरियाली नजर आई।