Skip to content
Thursday, February 02, 2023
organize india
Menu
  • क्षेत्रीय
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • रोचक
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • व्यापार
  • संपादकीय
  • Home
  • व्यापार
  • शेयर मार्केट:सेंसेक्स करीब 100 पॉइंट की बढ़त के साथ 57600 पर; निफ्टी 50 अंक उछला, फार्मा और IT के शेयर में तेजी

शेयर मार्केट:सेंसेक्स करीब 100 पॉइंट की बढ़त के साथ 57600 पर; निफ्टी 50 अंक उछला, फार्मा और IT के शेयर में तेजी

व्यापार
April 29, 2022 nisha pansari

सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के पांचवें कारोबारी दिन शुक्रवार को बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स करीब 100 पॉइंट की बढ़त के साथ 57,600 पर जबकि निफ्टी 50 अंक बढ़कर 17,268 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में सनफार्मा, टाटा स्टील, महिंद्रा और डॉ रेड्डीज में सबसे ज्यादा बढ़त है।

सेंसेक्स 296 पॉइंट की बढ़त के साथ 57,817 पर खुला जबकि निफ्टी 84 अंक बढ़कर 17,329 पर खुला। आज सबसे ज्यादा बढ़त फार्मा और IT शेयर्स में है।

मिडकैप और स्मॉल कैप में भी बढ़त
BSE का मिडकैप और स्मॉल कैप 100 पॉइंट से ज्यादा की बढ़त है। मिड कैप में वरूण विबरेज, क्रिसिल, नौकरी, बजाज होल्डिंग और अशोक लेलैंड में तेजी है, जबकि मोतीलाल ओसवाल, जील, लोढ़ा, माइंड ट्री और वोल्टास में गिरावट है। स्मॉल कैप में वारोक, चेन्नई पेट्रोलियम, श्री राम सिटी, KBC ग्लोबल, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप और गोकुल एग्रो में तेजी है। वही फ्री टेल, नावकार कॉर्पोरेशन, माणकसिया, शॉपर स्टॉप और कैमलिन फाइन में गिरावट है।

PSU बैंक और फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा बढ़त
निफ्टी के सभी 11 इंडेक्स में बढ़त है। फार्मा में सबसे ज्यादा 1% की बढ़त है। इसके बाद IT, बैंक और FMCG सेक्टर, मेटल, प्राइवेट बैंक, PSU बैंक, ऑटो, मीडिया और फाइनेंशियल सर्विस में बढ़त है।

Post Views: 13

Post navigation

घर बैठे आसानी से बदले Bank Account से जुड़ा मोबाइल नंबर, जाने प्रोसेस !
Gold Price Today, 29 April 2022: निचले स्तरों पर खरीदारी बढ़ी, सोने-चांदी के भावों में सुधार, जानें- आज क्या हैं 10 ग्राम सोने के रेट?
nisha pansari

Related Posts

Share Market Open: खुलते ही बाजार ने लगाई छलांग… चमके ICICI Bank, Infosys के स्टॉक्स

September 20, 2022 nisha pansari

Elon Musk बेच रहे परफ्यूम, एक झटके में 10000 शीशियां बिकीं

October 12, 2022 nisha pansari
Gold

Gold Price Today, 18 January, 2023: सोने में गिरावट, चांदी में मजबूती, जानें- आपके शहर में आज क्या हैं 22Kt सोने के रेट?

January 18, 2023 nisha pansari

Developed By : Sudhir Sahu

संपादक - नारायण चितलांग्या

F-4, फरिश्ता कांप्लेक्स, रायपुर

फोन - 0771-4066633

Develop By : Sudhir Sahu

Tag Cloud

Feature Latest Uncategorized अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रीय खेल टेक्नोलॉजी धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय रोचक व्यापार

February 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728  
« Jan    
Copyright 2021. All rights reserved organizeindia.in | Theme: BlogMagazine by Dinesh Ghimire.