सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 236.95 पॉइंट या 0.42% की बढ़त के साथ 57,056.34 पर जबकि निफ्टी 70.20 (0.41%) अंक उछल कर 17,108.60 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में हिन्दुस्तान यूनिलीवर, मारुति, रिलायंस सनफार्मा और डॉ रेड्डी के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।
सेंसेक्स 477 पॉइंट की बढ़त के साथ 57,296 पर खुला जबकि निफ्टी 151 अंक उछल कर 17,189 पर खुला। आज सबसे ज्यादा बढ़त फार्मा और FMCG के शेयर्म में है।
मिडकैप और स्मॉल कैप में भी बढ़त
BSE के मिडकैप और स्मॉल कैप में 50 पॉइंट से ज्यादा की बढ़त है। मिड कैप में अडाणी पावर, वरूण विबरेज, रुचि सोया, ऑयल, इंडिया होटल और क्रिसिल में तेजी है। JSW एनर्जी, ट्रेंट, जील, ऑबराय रियल्, इंडुरेंस और माइंड ट्री में गिरावट है। स्मॉल कैप में माणकसिया, चेन्नई पेट्रोलियम, कार ट्रेड ओमेक्स में बढ़त है।
फार्मा और FMCG सेक्टर में सबसे ज्यादा बढ़त
निफ्टी के 11 इंडेक्स में से 6 में बढ़त और 5 में गिरावट है। इसमें बैंक, ऑटो, FMCG, मेटल, फार्मा और प्राइवेट बैंक में बढ़त है। वहीं फाइनेंशियल सर्विस, IT, PSU बैंक और रियल्टी में गिरावट है।