Share Market : सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,300 के पार

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने तेजी के साथ नए सप्ताह की शुरुआत की। सेंसेक्स 207.73 अंक बढ़कर 77,748.56 पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 50.66 अंक की बढ़त के साथ 24,302.65 पर पहुंच गया। ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों की घोषणा से पहले तेल कीमतों में गिरावट आने से बाजार को यह बढ़त मिली।