शेयर बाजार में इन दिनों बहार ही बहार है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में लगातार छठे हफ्ते 3.46 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। यह जुलाई 2022 के बाद की सबसे बड़ी बढ़त है। इस प्रक्रिया में, निफ्टी ने तीन साल में सबसे लंबी साप्ताहिक बढ़त हासिल की। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में रिटेल रिसर्च प्रमुख दीपक जसानी ने ये बात कही है।
शुरुआती नुकसान से उबरने के बाद शुक्रवार को निफ्टी 21,000 से ऊपर पहुंच गया। अंत में निफ्टी 0.33 फीसदी या 68.3 अंक ऊपर उठ कर 20,969.4 पर था। जसानी ने कहा, एनएसई पर नकद बाजार की मात्रा 1 लाख करोड़ रुपये से ऊपर बनी रही, जबकि ब्रॉडर मार्केट इंडेक्स लाल निशान में समाप्त हुए।
आरबीआई एमपीसी ने शुक्रवार को नीतिगत रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने के लिए सर्वसम्मति से मतदान किया। लगातार पांचवीं बार ऐसा हुआ है कि एमपीसी ने ब्याज दरों में कोई छेड़छाड़ नहीं की। निफ्टी ने शुक्रवार को दैनिक चार्ट पर लगभग हाई वेव बॉटम पैटर्न बनाया। उन्होंने कहा कि निफ्टी अब निकट अवधि के लिए 20,850-21,050 बैंड में रह सकता है