Share Market : सपाट शुरुआत के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 55 अंक टूटा, निफ्टी 25,722

भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को सपाट रुख के साथ खुले। सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट देखी गई. शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 55 अंक गिरकर 83,923.48 पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 40.95 अंक गिरकर 25,722.40 पर आ गया।

विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरकर 21 पैसे की बढ़त के साथ 88.56 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।