Share Market : हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 234 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,966

आज सोमवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सकारात्मक रुख के साथ खुले। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स सुबह के कारोबार में 234.42 अंक या 0.28 प्रतिशत चढ़कर 84,797.20 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 56.10 अंक या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 25,966.15 अंक पर पहुंच गया।