Share Market News: मामूली गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी, US डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर
वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच दो दिन की तेजी के बाद आज शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 285.28 अंक गिरकर 85,347.40 अंक पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 82.6 अंक गिरकर 26,109.55 अंक पर आ गया।
घरेलू शेयर बाजार में विदेशी पूंजी निवेश के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया शुरुआती नुकसान से उबरकर पांच पैसे की मामूली बढ़त के साथ 88.63 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
