Share Market : लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 125 अंक गिरा, निफ्टी 25,924
विदेशी फंडों की निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से मंगलवार सुबह शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 124.95 अंक गिरकर 84,775.76 पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 35.35 अंक गिरकर 25,924.15 पर आ गया।
