Share Market : हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 307 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,978

सेंसेक्स और निफ्टी में तीन दिन की गिरावट के बाद आज बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 307.93 अंक चढ़कर 84,894.94 अंक पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 93.5 अंक बढ़कर 25,978.30 अंक पर पहुंच गया।