Share Market : हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 135 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,904

भारी गिरावट के बाद आज बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निचले स्तरों पर खरीदारी के चलते बाजार में तेजी देखी गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 259.31 अंक या 0.31 प्रतिशत चढ़कर 84,925.59 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 64.65 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 25,904.30 पर पहुंच गया। बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे गिरकर 90.07 पर आ गया।