भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी के 3 अक्टूबर को कमजोर खुलने की उम्मीद दिख रही है। गिफ्टी निफ्टी भारी गिरावट के साथ कारोबार करते हुए ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए भी निगेटिव संकेत दे रहा है। भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स 1 अक्टूबर को लगातार तीसरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए थे। निफ्टी 25,800 से नीचे चला गया है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 33.49 अंक या 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 84,266.29 पर और निफ्टी 13.95 अंक या 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 25,796.90 पर बंद हुआ।
