Share Market : गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी, US डॉलर के मुकाबले रुपया निचले स्तर पर

कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों के कारण भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 363.92 अंक गिरकर 84,849.44 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 106.65 अंक गिरकर 25,920.65 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे गिरकर अब तक के सबसे निचले स्तर 90.83 पर पहुंच गया।