Share Market : हरे निशान में खुले सेंसेक्स-निफ्टी, सेंसेक्स 22 अंक बढ़ा, निफ्टी 26,058
शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार को शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त दर्ज की। हालांकि, बाद में एशियाई बाजारों में मजबूत रुझान और घरेलू संस्थागत निवेशकों द्वारा निरंतर खरीदारी के चलते इनमें तेजी आई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 22.24 अंक बढ़कर 85,063.69 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी मामूली 16 अंक बढ़कर 26,058.30 पर पहुंच गया। बाद में, बीएसई का बेंचमार्क 105.17 अंक बढ़कर 85,140.33 पर और निफ्टी 35 अंक बढ़कर 26,080.45 पर कारोबार कर रहा था।
