Share Market : हरे निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी, शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर
भारतीय शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला आज बुधवार को थम गया। साल 2025 के अंतिम कारोबारी दिन के शुरुआती सत्र में बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार करते देखे गए। घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से निरंतर हो रही खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया है, जिससे निवेशकों की धारणा में सकारात्मक बदलाव आया है। सेंसेक्स पिछले पांच दिनों की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में 254.38 अंक चढ़कर 84,929.46 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 भी चार दिनों की लगातार गिरावट के बाद 89.15 अंकों की बढ़त के साथ 26,028 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया ।
