Share Market : गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 432 अंक टूटा, निफ्टी 26200 के नीचे
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ खुला। रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे ब्लू-चिप शेयरों में भारी बिकवाली और भारत के खिलाफ टैरिफ को और बढ़ाने की अमेरिका की नई चेतावनी की चिंताओं के कारण मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 431.95 अंक गिरकर 85,007.67 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 105.6 अंक गिरकर 26,144.70 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे बढ़कर 90.12 पर पहुंच गया।
