Share Market : गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 228 अंक टूटा, निफ्टी 25700 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार आज सोमवार को लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 228.43 अंक या 0.27 प्रतिशत गिरकर 83,347.81 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 61.65 अंक या 0.24 प्रतिशत गिरकर 25,621.65 अंक पर आ गया।