Share Market : लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक टूटा, निफ्टी 25800 के नीचे

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी आज बुधवार को लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 147.81 अंक या 0.18 प्रतिशत गिरकर 83,479.88 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 15.20 अंक या 0.06 प्रतिशत गिरकर 25,717.10 अंक पर आ गया।शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे मजबूत होकर 90.12 पर पहुंच गया।