Share Market : लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, US डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत
भारतीय शेयर बाजार आज सोमवार को लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 374.43 अंक या 0.45 प्रतिशत गिरकर 83,195.92 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 139.80 अंक या 0.54 प्रतिशत गिरकर 25,554.55 अंक पर आ गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे बढ़कर 90.72 पर पहुंच गया।
