Share Market : लाल निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 117 अंक टूटा, निफ्टी 25,176

भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 117.34 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरकर 82,063.13 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 56.05 अंक या 0.22 प्रतिशत गिरकर 25,176.45 अंक पर आ गया।