Share Market : शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25300 के पार

शेयर बाजार में आज निवेशकों की उम्मीदों को मजबूती मिली और सेंसेक्स में 500 अंकों से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। 28 जनवरी को भारतीय इंडेक्स ने वैश्विक संकेतों के मिश्रित माहौल के बावजूद सकारात्मक शुरुआत की। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 503.32 अंक बढ़कर 82,360.80 पर और निफ्टी 147.45 अंक की तेजी के साथ 25,322.85 के स्तर पर खुला। आज कुल 1432 शेयर बढ़त में रहे, 709 शेयरों में गिरावट आई और 199 शेयर स्थिर रहे।