Share Market : घरेलू शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 343 अंक गिरा, निफ्टी 25,248

केंद्रीय बजट पेश होने से पहले निवेशकों के सतर्क होने के कारण गुरुवार को दो दिन की तेजी के बाद शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 343.67 अंक गिरकर 82,001.01 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 94.2 अंक गिरकर 25,248.55 पर पहुंच गया। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से, मारुति के दिसंबर तिमाही के नतीजों से निवेशकों में उत्साह की कमी आने के बाद उसके शेयरों में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट आई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *