Share Market : लाल निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 619 अंक टूंटा, निफ्टी 25,247
तीन दिन की तेजी के बाद आज शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई, जिसका मुख्य कारण आईटी शेयरों में गिरावट और 1 फरवरी को बजट पेश होने से पहले बरती जा रही सतर्कता थी। विदेशी निधियों की ताजा निकासी और वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुझानों ने भी शुरुआती कारोबार के दौरान बाजारों की कमजोरी में योगदान दिया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 619.06 अंक गिरकर 81,947.31 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 171.35 अंक गिरकर 25,247.55 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया निचले स्तर से उबरते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 9 पैसे की बढ़त के साथ 91.90 पर पहुंच गया।
