Share Market : गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार में लौटी हरियाली, जाने सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय बाजार लाल निशान पर खुला। हालांकि बाद में खुद को संभालते हुए 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 302 अंक चढ़कर 81,024.94 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 59.25 अंक बढ़कर 24,884.70 पर पहुंच गया। ब्लू-चिप कंपनियों में मूल्य-खरीदारी के चलते शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में उछाल आया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 37 पैसे बढ़कर 91.56 पर पहुंच गया।