Share Market : शेयर बाजार में जबरदस्त शुरुआत ! निफ्टी 25800 के पार खुला, सेंसेक्स 450 अंकों की उछाल

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने निवेशकों को शानदार तोहफा दिया। मजबूत वैश्विक संकेतों और सकारात्मक निवेश माहौल के बीच आज सोमवार को घरेलू इक्विटी बाजार ऊंचे स्तर पर खुले। शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी ने 25,800 का अहम स्तर पार कर लिया, जबकि सेंसेक्स में 450 अंकों से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। बाजार की इस मजबूत शुरुआत से निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

सोमवार सुबह सेंसेक्स 478.97 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,059.37 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं निफ्टी 139.45 अंक या 0.54 प्रतिशत चढ़कर 25,833.15 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार की चौड़ाई भी मजबूती का संकेत दे रही थी। बीएसई पर करीब 1,875 शेयरों में तेजी रही, जबकि 708 शेयरों में गिरावट और 194 शेयरों में कोई खास बदलाव नहीं दिखा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *