Share Market : हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 192 अंक, निफ्टी 24,552
घरेलू शेयर बाजार आज बुधवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 192.73 अंक के साथ 80,930.24 रहा। ऐसे ही एनएसई निफ्टी 9.55 अंक चढ़कर 24,552.05 रहा। मंगलवार को सेंसेक्स 636.24 अंक या 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 80,737.51 पर बंद हुआ। जबकि एनएसई निफ्टी 174.10 अंक या 0.70 फीसदी गिरकर 24,542.50 पर आ गया था।
