Share Market : मामूली गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 253 अंक गिरा, निफ्टी 24738
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट रही। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 253.62 अंक गिरकर 81191.04 पर खुला। जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 73.95 अंक गिरकर 24738.10 पर खुला। बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 138.64 अंक या 0.16 प्रतिशत गिरकर 81,444.66 अंक पर बंद हुआ था। जबकि एनएसई निफ्टी 41.35 अंक या 0.17 प्रतिशत गिरकर 24,812.05 अंक पर बंद हुआ था।
