Share Market: हरे निशान पर घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 289 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,881

घरेलू शेयर बाजार की आज शुक्रवार को सपाट शुरुआत हुई। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ 81,354.85 अंक पर खुला। गिरावट के दौरान सेंसेक्स 81,323.20 अंकों तक पहुंचा था। बीते दिन यह 81,361.87 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार की शुरुआत के साथ ही सेंसेक्स ने वापसी की और एक वक्त 250 से ज्यादा अंकों की छलांग लगाकर 81,651.30 अंकों पर पहुंच गया। ऐसे ही निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,787.65 अंक पर खुला। गिरावट के दौरान यह 24,783.65 अंकों तक पहुंच गया था। बीते दिन निफ्टी 24,824.75 अंकों पर बंद हुआ था। हालांकि, आज गिरावट के बाद निफ्टी ने वापसी की और 24,881.50 अंकों तक पहुंचा।