Share Market : मामूली गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 170 अंक गिरा, निफ्टी 25,407

बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में आज सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली गिरावट देखने को मिली। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 170.66 अंक गिरकर 83,262.23 पर खुला। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 53.75 अंक गिरकर 25,407.25 पर खुला।