Share Market : सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 130 अंक गिरा, निफ्टी 25,196

सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को कारोबार गिरावट के साथ शुरु हुआ। हालांकि, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती देखी गई। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे बढ़कर 86.29 पर पहुंच गया। ब्लू-चिप शेयरों में मुनाफावसूली और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। सकारात्मक शुरुआत के बावजूद, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स अपनी गति को आगे नहीं बढ़ा सका और बाद में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क 130.92 अंक गिरकर 82,595.72 पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 23 अंक गिरकर 25,196.90 पर आ गया।