Share Market : शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 93 अंक बढत, निफ्टी 25,138
बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने आज सोमवार को शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त दर्ज की, लेकिन बाद में दोनों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। सेंसेक्स और निफ्टी पिछले हफ्ते तेजी के बाद मुनाफाखोरी के बीच स्थिर कारोबार कर रहे थे। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 93.81 अंकों की बढ़त के साथ 81,998.51 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 24.45 अंकों की बढ़त के साथ 25,138.45 पर पहुंच गया। बाद में बीएसई बेंचमार्क 10.06 अंकों की गिरावट के साथ 81,904.31 पर और निफ्टी 12.65 अंकों की गिरावट के साथ 25,099.90 पर कारोबार कर रहा था।
