शशि थरूर का काफिला रोका, गनमैन-ड्राइवर पर हमला, केरल में मल्लपुरम की घटना

केरल में कांग्रेस सांसद शशि थरूर का शुक्रवार देर शाम चुनाव प्रचार के दौरान कुछ लोगों ने काफिला रोक लिया। उनके गनमैन और ड्राइवर ने रोकने की कोशिश की तो उन पर हमला कर दिया। घटना शाम करीब 7.30 बजे मल्लपुरम के वांडुर में हुई। पुलिस के मुताबिक थरूर जब चुनावी सभा के लिए जा रहे थे तब तिरुवल्ली में 5 लोगों ने उनका काफिला रोका। आरोपियों ने ऐसा क्यों किया इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी हिरासत में लिया गया है। बाकियों की तलाश जारी है। हमले में थरूर पूरी तरह से सुरक्षित हैं। चुनाव आयोग ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में जिन नेताओं और लोगों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं, उनकी सरकारी सुरक्षा तुरंत हटाने का आदेश दिया। जिला मजिस्ट्रेटों से यह भी कहा गया है कि वे उनकी हैसियत और खतरे की स्थिति की जांच करें, ताकि यह तय किया जा सके कि उन्हें सुरक्षा मिलनी चाहिए या नहीं।

चुनाव आयोग के मुताबिक केरल के यंग वोटर्स (18-30) साल को 9 अप्रैल को वोटिंग वाले दिन पोलिंग स्टेशन तक 2 KM के अंदर फ्री राइड मिलेगी। पहली बार वोट देने वाले वोटर्स को हलवा पैकेट मिलेगा। हर जिले में 200 पैकेट भेजे जाएंगे। तमिलनाडु के लालगुडी में चुनावी फ्लाइंग स्क्वॉड ने 50 लाख रुपए कैश जब्त किए, जिसका कोई वैध हिसाब नहीं दिया जा सका। यह रकम TVK उम्मीदवार कू पा कृष्णन के एक रिश्तेदार के घर से बरामद हुई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने तिरुनेलवेली में चुनाव प्रचार के दौरान रजनीकांत का गाना गाकर DMK का घोषणापत्र समझाया। इस दौरान उन्होंने गठबंधन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की।
TVK प्रमुख विजय के नामांकन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट के हलफनामे में उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एक नए केस का जिक्र किया, जबकि पेरंबूर सीट के नामांकन में ये जानकारी नहीं दी थी। इस अंतर पर सवाल उठ रहे हैं और इस पर विवाद बढ़ता जा रहा है।