होने वाले दामाद जहीर के साथ दिखे शत्रुघ्न सिन्हा, नाराजगी की अफवाहों पर लगाया विराम

मनोरंजन

सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी कर लेंगी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बेटी सोनाक्षी की शादी से पिता शत्रुघ्न सिन्हा खुश नहीं हैं। वे शादी में भी शामिल नहीं होंगे। अब इन सभी अफवाहों पर शत्रुघ्न ने विराम लगा दिया है। बीते गुरुवार, शत्रुघ्न को होने वाले दामाद जहीर इकबाल के साथ स्पॉट किया गया। दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिया। इस दौरान सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा भी दिखीं। जिस लोकेशन पर जहीर और शत्रुघ्न को साथ देखा गया, उसी लोकेशन पर सोनाक्षी भी स्पॉट हुईं। इस दौरान वे कैजुअल आउटफिट में नजर आईं। पैपराजी ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।