शिमला में लड़कियों का बैग झपटकर ले गया बंदर, छत से पैसों वाला पर्स फेंका, डॉक्यूमेंट ले गया

शिमला में बंदरों की दहशत से लोग बुरी तरह परेशान हैं आए दिन बंदर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं बंदरों ने नगर निगम दफ़्तर के बाहर दो लड़कियों का हैंड बैग छीन लिया। इस बैग में लड़कियों के जरूरी डॉक्यूमेंट और धन राशि भी थी। काफी देर के बाद बंदर ने पैसों का पर्स लौटा दिया, लेकिन अन्य ज़रूरी डॉक्यूमेंट से भरा बैग अपने साथ ले गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची, लेकिन लड़कियों की कोई मदद नहीं कर सकी। बंदर बैग लेकर ऊपर भवन की छत पर चढ़ गया। अभी कुछ दिन पहले भी एक महिला का पर्स बंदर इसी छत पर ले गया था और उसमें लगभग 11000 रुपये थे, उनमें से काफी पैसे बंदरों ने फाड़ दिए, लेकिन बाद में अग्नि शमन विभाग के माध्यम से महिला का पर्स वापस दिलाया गया था।

मामले में बंदरों ने पैसों का पर्स तो फेंक दिया, लेकिन दस्तावेजों का बैग अपने साथ ले गए। जिसे छुड़ाने में अंत तक कोई सफलता नहीं मिल पाई। शिमला में रिज मैदान सहित अन्य जगह पर बंदर डेरा जमाए बैठे रहते हैं। अकसर खाने के लिए छीना झपटी भी करने से गुरेज नहीं करते।