महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का एक वीडियो सोशल वायरल है। इसमें वे गुस्से में नजर आ रहे हैं और कांग्रेस उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय में जाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वे कहते हैं…’ऐसा सिखाते क्या आप लोग’? 11 नवंबर की देर रात शिंदे अपने काफिले के साथ साकीनाका इलाके से गुजर रहे थे। इसी दौरान संतोष काटके नाम के युवक ने शिंदे को काला झंडा दिखाया और उन्हें गद्दार कहा। साथ ही उनके काफिले को रोकने की कोशिश की। ये पूरी घटना कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मंत्री नसीम खान के चुनावी कार्यालय के बाहर हुई, जिसका किसी ने वीडियो बनाया लिया। एक अधिकारी ने बताया कि संतोष कटके को सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में लेकर पुलिस को सौंपा था। हालांकि, उसे बाद में जाने दिया गया। वहीं, मंगलवार को संतोष कटके अपने पिता के साथ उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री पहुंचे। यहां दोनों का उद्धव ठाकरे ने स्वागत किया। दोनों ने शिवसेना (UBT) की सदस्यता ली। संतोष ने मीडिया को बताया कि एकनाथ शिंदे को देखते ही उसका गुस्सा फूट पड़ा था और उसने गुस्से में ऐसा बोल दिया।
नए भारत का नया महाराष्ट्र….
घर में घुस कर मारता है।एक नाथ शिंदे को कांग्रेस के नेता नसीम अहमद के कार्यकर्ताओं ने “ग़द्दार” बोल दिया।
बस फिर क्या आगे आप ख़ुद देख लो।
कार्यालय में ही घुस गया हिंदू हृदय सम्राट बालासाहब का ये चेला।@mieknathshinde pic.twitter.com/e6HgVWx7bu— Jitesh Jethanandani (@jethanandani14) November 13, 2024
शिंदे ने कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मंत्री नसीम खान के कार्यालय में बैठे लोगों से पूछा कि क्या वे ऐसे व्यवहार को सही मानते हैं। थोड़ी देर चर्चा के बाद शिंदे वहां से चले जाते हैं।