शिवम ने कप्तान रजा को आउट किया, भारत के खिलाफ स्कोर 37/4
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। जिम्बाब्वे ने 6 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 26 रन बनाए हैं। सिकंदर रजा और रयान बर्ल क्रीज पर हैं। मॉयंक यादव ने पारी की पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट और 5वें ओवर में मायर्स को आउट किया, जबकि प्रिंस यादव ने बेन करन को पवेलियन भेजा। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भारत की प्लेइंग-11 में शामिल हैं, वहीं तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने इंटरनेशनल डेब्यू किया है।
मयंक यादव ने 5वें ओवर में भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने डियोन मायर्स को 14 गेंदों पर 6 रन के स्कोर पर आउट किया। मायर्स ने गेंद को मिड-ऑन के ऊपर से खेलने की कोशिश की, लेकिन शिवम दुबे ने आसान कैच लपक लिया।
प्रिंस यादव ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 3.2 ओवर में बेन करन को आउट किया। शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर करन ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा और मिडविकेट पर वैभव सूर्यवंशी ने शानदार कैच लपक लिया। करन 8 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए। जिम्बाब्वे की पारी के पहली ही गेंद पर मयंक यादव ने ब्रायन बेनेट को आउट कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। गेंद ऑफ स्टंप के बाहर पिच होकर बाहर निकली और बेनेट के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों में गई।
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा कि हरारे की पिच पर शुरुआत में गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है, लेकिन बाद में बल्लेबाजी आसान होने की उम्मीद है। उन्होंने टीम में चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर को शामिल किए जाने की जानकारी दी। वहीं, न्यूमैन न्यामहुरी और बेन करन जिम्बाब्वे के लिए टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं।
