शिवनाथ साहित्य धारा डोंगरगाँव का 13वां स्थापनाोत्सव संपन्न

साहित्य समाज को संवेदनशील बनाने और विचारों को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम है। इसी साहित्यिक चेतना और सृजन की परंपरा को आगे बढ़ा रही शिवनाथ साहित्य धारा, डोंगरगांव का 13 वां स्थापनाोत्सव 20 सितंबर 2026, रविवार को जनपद पंचायत सभागार में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। एकदिवसीय आयोजन में बेटियों पर हिंसात्मक व्यवहार – जिम्मेदार कौन विषय पर सार्थक परिचर्चा हुई. इस परिचर्चा में प्रोफेसर डॉ. चंद्रशेखर शर्मा छत्रपति शिवाजी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट दुर्ग तथा डॉ. बी. एन. जागृत दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगाँव तथा अधिवक्ता सुरेन्द्र दुबे डोंगरगाँव ने अपने विचारों को प्रस्तुत किया. आधार वक्तव्य डॉ. वीरेन्द्र साहू परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग डोंगरगाँव ने प्रस्तुत किया. समिति द्वारा व्यंग्यकार गिरीश ठक्कर ‘ स्वर्गीय ‘ राजनांदगाँव को शिवनाथ साहित्य धारा सम्मान, छत्तीसगढ़ी कवि लखन लाल कलामे गोटाटोला मोहला को जन कवि स्व. तिलोक राम साहू ‘ बनिहार ‘ माथलडबरी स्मृति बनिहार सम्मान तथा साहित्य साधिका डॉ. माधवी गणवीर डोंगरगाँव को शिवनाथ सृजन सम्मान प्रदान किया गया. इस आयोजन में डॉ. इकबाल खान तन्हा मोहला की पुस्तक तन्हाई, डॉ. माधवी गणवीर डोंगरगांव की पुस्तक ग़ज़ल की सुगंध तथा वीरेन्द्र तिवारी वीरू अर्जुनी के पोस्टर कविता का विमोचन किया गया. तथा दुर्ग, भिलाई, बालोद, मोहला, खैरागढ़, राजनांदगाँव, अंबागढ चोकी तथा डोगरगाँव अंचल के कवियों के द्वारा सरस काव्य पाठ किया गया. तीन सत्रों में आयोजित इस साहित्यिक आयोजन में अति विशिष्ट अतिथियों में क्रमशः प्रभात मिश्रा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ी राज भाषा आयोग रायपुर, दुर्गा प्रसाद अधिकारी सी. ई. ओ. जिला पंचायत राजनांदगाँव, रोशनी भगत सी. ई. ओ. जनपद पंचायत डोंगरगाँव, शशिकांत द्विवेदी अध्यक्ष मार्कफेड छत्तीसगढ़ रायपुर, अंजू त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद डोगर गाँव, रंजीता पडोटी अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगाँव, जागृति यदु सदस्य जिला पंचायत राजनांदगाँव, दिनेश गाँधी पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगाँव, आत्मा राम कोशा अमात्य जिला समन्वयक छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग राजनांदगाँव, रामकुमार गुप्ता, महेश्वर साहू आदि उपस्थित रहे.

आयोजन का शुभारम्भ माँ सरस्वती जी की पूजा अर्चना व वंदना के साथ हुआ. छत्तीसगढ़ के राजगीत तथा राष्ट्र गीत वंदे मातरम् की सरस प्रस्तुति की गई. समस्त कार्यक्रम का प्रभावी संचालन क्रमशः डॉ. गजेन्द्र हरिहारनो ‘ दीप ‘, अखिलेश्वर मिश्रा ‘अकाट्य’ व वीरेन्द्र तिवारी’ वीरू ‘ ने किया.

संस्था के अध्यक्ष महेंद्र बघेल ने अपने स्वागत संबोधन में शिवनाथ साहित्य धारा डैंगरगाँव के पिछले 13 वर्ष की साहित्यिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए शिवनाथ साहित्य भवन में प्रसाधन की सुविधा, पेयजल हेतु नलकूप खनन, अहाता निर्माण तथा लाइब्रेरी हेतु साहित्यिक पुस्तकों को उपलब्ध कराने की माँग को रखा. जिस पर उपस्थित अतिथियों ने इस पर अतिशीघ्र पहल करने का आश्वासन दिया. नगर पालिका परिषद डोगरगाँव की अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी ने घोषणा कि उनके कार्यकाल के चलते शिवनाथ साहित्य धारा के आयोजन हेतु नि:शुल्क भवन उपलब्ध कराया जायेगा. आभार ज्ञापन डॉ. छोटेलाल साहू, गोवर्धन परतेती ने किया. आयोजन को सफल बनाने में अनिल कसेर उजाला, मनीष साहू मन, संतू राम गंजीर, एनेन्द्र शर्मा, रोहित कुमार तारम,सेवक राम सिन्हा, धनराज साहू, रोहिणी पटेल, सुषमा शुक्ला, महेन्द्र वैष्णव, शंकर शरण खोब्रागढे, कौशल साहू, जशवंत मंडावी, लच्छू राम साहू, गजेन्द्र द्विवेदी गिरीश, लवीन्द्र साव, जगन्नाथ हूमने, कन्हैया मेश्राम, रमाकांत कसेर, जितेन्द्र पटेल, डॉ. आशा राम साहू सहित शिवनाथ साहित्य धारा डोंगरगाँव के सभी सदस्यों तथा साकेत साहित्य परिषद सुरगी, वनांचल साहित्य समिति मोहला, प्रगति शील लेखक संघ राजनांदगाँव, पुरवाही साहित्य समिति पाटेकोहरा छुरिया, साहित्य संगम समिति अंबागढ चौकी, प्रेरणा साहित्य समिति बालोद, मधुर साहित्य समिति बालोद, हस्ताक्षर साहित्य समिति दल्ली राजहरा छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति राजनांदगाँव, समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत छत्तीसगढ़ ईकाई ने अपना उल्लेखनीय योगदान दिया. इस साहित्यिक आयोजन में अंचल के अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे.