शुभांशु शुक्ला ने की पीएम मोदी से मुलाकात, PM ने शुभांशु को गले लगाया, पीठ थपथपाई…Video

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सोमवार को पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की. पीएम मोदी ने गले लगाकर शुक्ला का हौसला अफजाई की. शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन के पायलट थे. उन्होंने 18 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में बिताएं हैं, ऐसा करने वाले वो पहले अंतरिक्ष यात्री हैं. शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 निजी अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा थे. उनका यान 25 जून को फ्लोरिडा से रवाना हुआ था और 26 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा था. पीएम मोदी ने इसरो अंतरिक्ष यात्री की जैकेट पहने शुक्ला का अपने आवास पर स्वागत किया. उन्होंने उनकी पीठ थपथपाई और गर्मजोशी से गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया. पीएम मोदी उनके कंधे पर हाथ रखकर उनके साथ चले. शुक्ला ने प्रधानमंत्री को एक्सिओम-4 मिशन का मिशन पैच भी भेंट किया. लखनऊ में जन्मे अंतरिक्ष यात्री ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से ली गई तस्वीरें भी पीएम मोदी के साथ साझा की. शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 निजी अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा थे. यह 25 जून को फ्लोरिडा से रवाना हुआ था और 26 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा था. शुक्ला के साथ तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों अमेरिका के पैगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोज उज़्नान्स्की विस्नीवस्की और हंगरी के टिबोर कापू भी यात्रा में शामिल थे. 18 दिनों के अंतरिक्ष मिशन के दौरान शुक्ला ने कई प्रयोग किए.