बिहार सरकार के मंत्री रहे श्याम रजक ने दूसरी बार लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल से इस्तीफा दे दिया है। पिछली बार वह रजत छोड़कर जदयू में शामिल हुए थे, लेकिन उसके बाद जदयू के साथ राजद की ही सरकार बनने से वह असहज हो गए थे। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सिंगापुर में इलाज करने के लिए रवाना हुए और इधर उनकी पार्टी को जोर का झटका लगा है। कभी लालू-राबड़ी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार में कद्दावर मंत्री की भूमिका निभाने वाले श्याम रजक ने दूसरी बार राजद का साथ छोड़ दिया है। श्याम रजक ने लालू प्रसाद यादव को पत्र लिखते हुए कहा कि मैं राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव एवं दल की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं। श्याम रजक ने अंत में अपने शायराना अंदाज में शिकायत करने के साथ-साथ धोखा देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने लिखा है कि मैं शतरंज का शौकीन नहीं था, इसलिए धोखा खा गया। आप मोहरे चल रहे थे, मैं रिश्तेदारी निभा रहा था। कहा जा रहा है कि दरअसल श्याम रजक को इस बात से नाराजगी थी कि उन्हें राज्य सभा क्यों नहीं भेजा गया। उनके अनुसार राष्ट्रीय जनता दल ने मनोज झा को दोबारा राज्यसभा भेज दिया।
पूर्व मंत्री श्याम रजक का RJD से इस्तीफा, लालू प्रसाद को भेजा अपना इस्तीफा pic.twitter.com/D0AM5b1NdK
— News18 Bihar (@News18Bihar) August 22, 2024