सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी का निधन हो गया है। उन्होंने 72 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। वो कुछ दिनों से एम्स में भर्ती थे। बताया जाता है कि येचुरी को फेफेड़े में संक्रमण (लंग इन्फेक्शन) था। डॉक्टरों की टीम उनका कई दिनों से इलाज कर रही थी, लेकिन वो बचाए नहीं जा सके।
सीनियर लेफ्ट नेता सीताराम येचुरी का निधन। कुछ समय से बीमार थे pic.twitter.com/fH0Hj6DUvN
— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) September 12, 2024