लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग पश्चिम बंगाल और झारखंड में हुई है। वहीं महाराष्ट्र में वोटिंग प्रतिशत सबसे कम है। वहीं जम्मू कश्मीर के बारामूला और लद्दाख लोकसभा सीट पर भी वोटिंग चल रही है। चुनाव आयोग के अनुसार देश में दोपहर 3 बजे तक 47.53 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
दोपहर तीन बजे तक राज्यवार मतदान प्रतिशत
उत्तर प्रदेश 47.55
ओडिशा 48.95
जम्मू कश्मीर 44.90
झारखंड 53.90
पश्चिम बंगाल 62.72
बिहार 45.33
महाराष्ट्र 38.77
लद्दाख 61.26