हापुड़ में सांप का कहर…. घर में महिला को डसा, अब तक 6 लोग हुए शिकार..

राष्ट्रीय

हापुड़ : थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर में एक बार फिर सांप ने एक महिला को डस लिया। जिसके बाद आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल महिला का उपचार जारी है। उधर एक बार फिर सांप के काटे जाने के बाद गांव में दहशत फैल गई है। 6 दिन में 6 लोगों को सांप काट चुका है। जिनमे अब तक एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो चुकी है। गांव सदरपुर में इन दिनों सर्पदंश की घटनाओं से लोगों में दहशत बनी हुई और लोग रात के समय घरों के बाहर पहरा दे रहें है। ज्ञात हो तो सांप के डसने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दो लोग सांप के काटने से घायल है, हालांकि उनकी हालत में सुधार है। वन विभाग की टीम भी सर्च अभियान चला रही है मगर कोई सफलता हाथ नहीं लग रही है। वहीं अब शुक्रवार की रात अपने घर में काम कर रहीं मृतका पूनम की भाभी के हाथ पर भी सांप ने डस लिया। जिनकी चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण पहुंचे, जिन्होंने तुरंत ही उमेश को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें सीएचसी भेज दिया गया है। सीएचसी में उमेश का उपचार चल रहा है।