महाराष्ट्र : चंद्रपुर जिले में ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व है जो काफी प्रसिद्ध है। इस टाइगर रिजर्व में उस समय हलचल मच गई जब एक जिप्सी चलाने वाले शख्स के शर्ट में सांप के घुसने के खबर मिली। सांप को शख्स के शर्ट से बाहर निकालने में काफी मशक्कत हुई मगर अंत में सांप को बाहर निकाल लिया गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक शख्स उस सांप को बाहर निकालते हुए नजर आ रहा है। सांप काफी छोटा सा है और इसी कारण वह जिप्सी चालक की शर्ट में आसानी से घुस गया। यह घटना ताडोबा के कालोरा गेट की है। प्रमोद गायधने नाम के एक शख्स सफारी में जिप्सी चलाता है। उसने सुबह जब अपनी शर्ट पहनी तो उसे अंदर कुछ हलचल सी महसूस हुई। इसके बाद उसने देखा तो पता चला कि अंदर एक सांप बैठा हुआ है। इसके बाद सर्प विशेषज्ञ स्वर्ण चक्रवर्ती ने तुरंत उसे बाहर निकालने का काम शुरू किया। कुछ देर मेहनत करने के बाद उसने सांप को बाहर निकाल दिया। सांप विषैला नहीं था।
वायरल वीडियो – जिप्सी चालक के शर्ट में घुसा सांप,बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया#Virals #Viralvideo #Snake pic.twitter.com/ldqGc24Hi4
— India TV (@indiatvnews) July 2, 2024