जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, सेना ने गर्भवती महिला का रेस्क्यू किया, MP के 15 जिलों में तापमान 30°C पार

मौसम विभाग ने देश के किसी भी राज्य में आज बुधवार के लिए कोई अलर्ट नहीं जारी किया है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का सिलसिला जारी है और पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ी हुई है। इसी बीच भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के तंगधार में फंसी एक गर्भवती महिला का रेस्क्यू किया। राजस्थान और मध्य प्रदेश में सुबह-शाम की ठंड के बीच दिन का तापमान 30°C पार पहुंच रहा है, जबकि मध्य प्रदेश के 11 जिलों में रात का पारा 10°C से नीचे रहा। राजस्थान और हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबादी हुई। हरियाणा के 13 शहरों में अधिकतम तापमान 25°C से ऊपर दर्ज किया गया।

पंजाब के लुधियाना और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 8°C रहा। राज्य में 16 फरवरी से बारिश की संभावना है। उत्तराखंड के मुनस्यारी में तापमान माइनस 29°C तक गिर गया। जबकि गंगोत्री में पारा माइनस 23°C रिकार्ड किया गया। इधर, हिमाचल में बुधवार और गुरुवार मौसम साफ रहने का अनुमान है। जबकि 13 और 16 फरवरी को पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।